हजारीबाग, फरवरी 6 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । बड़कागांव के तीन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई । इंटर के विज्ञान एवं वाणिज्य के विद्यार्थियों ने परीक्षा लिखा।इन विद्यार्थियों ने गणित विषय एवं मैट्रिक के छात्रों ने होम साइंस की परीक्षा लिखा ।पीएम श्री मध्य विद्यालय में प्रथम पाली में 30 विद्यार्थी, द्वितीय पाली में 24 विद्यार्थी शामिल हुए।जिसमें केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार राम ,उप केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार,शिक्षक चेतलाल राम, दीपक राणा,कमलेश श्रीवास्तव,राजू कुमार रवि राम ,जमशेद अंसारी ने कदाचार मुक्त परीक्षा लेने में अपनी भागीदारी निभाई। प्लस टू हाई स्कूल में केंद्र अधीक्षक कौलेश्वर महतो के नेतृत्व में परीक्षा ली गई ।जिसमें से प्रथम पाली में मैट्रिक के परीक्षार्थी की परीक्षा नहीं थी। द्वितीय पाली में 24 विद्यार्...