साहिबगंज, सितम्बर 28 -- साहिबगंज। जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में इन दिनों विशेष आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 सितंबर से शुरू होगर 15 अक्टूबर तक चलेगा। जिले के विद्यार्थियों को आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध कराने तथा आधार संबंधी त्रुटियों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से यह शिविर लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मध्य विद्यालय सकरीगली, तालझारी; उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेहंदी, तालझारी; उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानु टोला, तालझारी; उच्च विद्यालय फुदकीपुर, उधवा; उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोती पहाड़ी, बोरियो; उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांझी, बोरियो; उत्क्रमित उच्च विद्यालय मसानिया, मंडरो तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, राजमहल में आधार शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आधार से जुड़ी आवश...