सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों में एक ही शिक्षक को कई कक्षाएं संभालनी पड़ रही हैं, जिससे पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही है। छात्रों को समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं मिल पाता और परीक्षा की तैयारी में दिक्कत होती है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...