स्कूलों में शिक्षकों का विरोध, एमएसीपी अधिकार प्रतिवाद दिवस मनाया
धनबाद, जुलाई 27 -- शिक्षकों को एमएसीपी नहीं देने का आदेश जारी होने पर झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड इम्पलाई फेडरेशन (झारेटेफ) के आह्वान पर सोमवार को जिले एवं प्रखंडों में एमएसीपी अधिकार प्रतिवाद दिवस के तहत विरोध किया। शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर लंच आवर के दौरान एकत्र होकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के विरुद्ध शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रांतीय महासचिव उज्जवल कुमार तिवारी ने कहा कि धनबाद जिला में विरोध कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विभागीय आदेश की प्रतीकात्मक प्रति जलाकर सरकार का ध्यान इस विषय की ओर आकृष्ट किया। सोशल मीडिया एक्स, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम समेत अन्य पर व्यापक अभियान चलाकर अपनी बात राज्य सरकार एवं जनमानस तक पहुंचाई。 यह भी पढ़ें- एमएसीपी के आदेश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.