स्कूलों में शारीरिक दंड देने वाले शिक्षकों की पहचान करेगा विभाग
जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- पूर्वी सिंहभूम में स्कूलों के भीतर बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन और शिक्षकों की अर्हता को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। हाल ही में अन्य राज्यों में होमवर्क पूरा न करने पर बच्चों के साथ हुई अवांछित घटनाओं और आरटीई अधिनियम के प्रावधानों की अनदेखी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें केन्द्रीय और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता सुनिश्चित करने को कहा गया है। विदित हो कि पिछले दिनों शहर के एक शिक्षाविद कार्तिक चन्द्र साव के माध्यम से मामले में जिला प्रशासन को लिखित ज्ञापन देने के बाद यह प्रशासनिक हलच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.