स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश
गुमला, जुलाई 9 -- बसिया। प्रखंड सभागार में बीपीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सभी विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक व प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में बीपीओ ने विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा नियमित उपस्थिति पंजी संधारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यू-डाइस पोर्टल पर कक्षा एक एवं केजी के विद्यार्थियों की इम्पोर्ट एंट्री समय पर पूरी करने को कहा। एसआईआर अभियान के तहत शिक्षकों को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर सक्रिय सहयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साइकिल वितरण व मध्याह्न भोजन से संबंधित प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से आयरन की गोली उपलब्ध कराने और इसकी निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.