जहानाबाद, मार्च 30 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी मिडिल स्कूल और प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन का परीक्षा फल घोषित कर दिया गया। परीक्षा फल वितरण के लिए सभी स्कूलों में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अभिभावक लोगों की उपस्थिति में बच्चों को प्रगति पत्रक दिया गया। अपने नियम के अनुसार सभी छात्रों को ग्रेड दिया जाता है। सबसे अधिक छात्रों को बी ग्रेड आया है। इस मौके पर सबदलपुर मिडिल स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हेडमास्टर घनश्याम सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले 10 बच्चों को पुरस्कृत किया। इस संबंध मे मास्टर ने बताया कि परीक्षा में 272 बच्चों में से 258 बच्चों में परीक्षा दी थी। 30 बच्चों का ग्रेड ए आया 118 बच्चों का ग्रेड बी और 83 बच्चे का ग्रेड सी आया। परीक्षा परिणाम तैयार करने वाले शिक्षक लोगों...