बांदा, मार्च 2 -- बांदा संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सांसद कृष्णा देवी पटेल के बबेरू स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने मांग पत्र में सांसद कृष्णा देवी पटेल से मांग की है कि केन नदी में बना तटबंध काफी जर्जर हो चुका है। उसकी मरम्मत समयानुसार कराई जाए। बताया कि प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस वसूली कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल व चिन्हित दुकान से ही कॉपी, किताबें, स्टेशनरी आदि मनमानी रेट पर मुहैया कराई जाती है। अवकाश के दिनों में भी शुल्क लिया जाता है। जबकि कालेज कर्मियों को अवकाश के दिनों का पारिश्रमिक नहीं दिया जाता। प्रत्येक वर्ष बच्चों का पाठ्यक्रम बदल दिया जाता है जिससे सभी अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ता है। इस पर अंकुश लगाया जाए। जिला महिला कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.