स्कूलों में लापरवाही पर लगेगी लगाम, अब एडीसी संभालेंगे निगरानी की कमान
गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी स्कूलों में अब केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि छात्रों की सुरक्षा, स्वच्छता, मिड-डे मील की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर भी पहले से अधिक निगरानी रहेगी।
नागरिक अधिकारियों की भूमिका अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) को स्कूल शिक्षा विभाग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके बाद गुरुग्राम में भी सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा जिला प्रशासन के स्तर पर होगी। नई व्यवस्था के तहत एडीसी स्कूलों में शौचालय, पेयजल, चारदीवारी, भवनों की सुरक्षा, जलभराव, साफ-सफाई, खेल मैदान, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर, टैबलेट और अन्य संसाधनों की स्थिति पर नजर रखेंगे। यदि किसी स्कूल में गंभीर कमी मिलती है तो उसके समाधान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.