बागपत, अप्रैल 27 -- डीएम अस्मिता लाल ने कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास नियमित रूप से संचालित रहें। बागपत और बड़ौत क्षेत्र के विद्यालयों में संचालित संगीत कक्षाओं को भी निरंतर जारी रखने के लिए कहा गया। बैठक में 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत नामांकन की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक विद्यालय में इनवर्टर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.