हापुड़, फरवरी 11 -- गढ़मुक्तेश्वर।नगर के शाहपुर रोड स्थति देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल एंव सिंभावली के आरएसएम सीनियर सेंकडरी स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के समस्त छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की सुरक्षित खुराक दी गई। यह कार्यक्रम विद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने कृमि नाशक दवा का सेवन किया।डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों को आंतों में होने वाले कृमि संक्रमण से बचाना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को सुरक्षित दवा उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं समग्र विकास में सुधार लाने की केंद्र...