गंगापार, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस पर उरुवा विकास खंड क्षेत्र में सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में समारोह मनाकर सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को उरुवा विकास खंड क्षेत्र के सोरांव पंडित का पूरा स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत पांडेय ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं रामनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल एंड कालेज में प्रबंधक नीरज सिंह यादव ने स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ज्ञान की रोशनी से राष्ट्र गढ़ने वाले डॉ. राधाकृष्णन को नमन संविलियन विद्यालय उंचडीह में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शुक्...