रांची, अप्रैल 24 -- खूंटी, संवाददाता। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-प्रभारी डीडीसी आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में योजना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में स्कूली बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, एसएमएस रिपोर्टिंग, रसोईया-सह-सहायिकाओं के मानदेय भुगतान सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रभारी डीडीसी ने विद्यालयों में मेनू के अनुसार नियमित रूप से पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पहली घंटी के बाद बनी हाजिरी मानी जाएगी फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.