प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति-टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को कैम्प कार्यालय पर हुई। जिसमें अध्यक्षता करते हुए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में पेयजल, बिजली, शौचालय और सफाई की सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में बीएसए ने बताया कि स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग के लिए करीब एक वर्ष पहले बिजली विभग को निर्धारित धनराशि का भुगतान कर दिया गया था, बावजूद इसके स्कूलों के ऊपर से तार अभी तक हटाए नहीं गए। डीएम ने विद्युत निगम के अफसरों को फटकार लगाते हुए एक महीने में तार हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव नौनिहालों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.