नवादा, अप्रैल 26 -- जिले के सरकारी हाई व इंटर स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर की स्थापना की जाएगी। जिससे छात्राओं को माहवारी के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर स्थापित किए जाने का निर्देश दिया गया है। स्कूलों में यह कॉर्नर सुरक्षित, गोपनीय और सुलभ जगहों पर बनाए जाएंगे। जिससे छात्राओं को वहां जरूरी सुविधाएं मिल सके। इसके साथ ही हाई व इंटर स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भी लगाई जाएगी। ताकि समय पर छात्राओं को तुरत नैपकिन उपलब्ध हो सके। निर्धारित मानकों के अनुसार छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर यानि एमएचएम कॉर्नर पर छात्राओं के लिए अतिरिक्त यूनिफॉर्म, डिस्पोजल बैग और अन्य आवश्यक सामग्री भी उप...