बोकारो, जून 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 'योगमय झारखंड' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग निर्धारित की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला, प्रखंड एवं संकूल स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार चौबे ने बताया कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 15 जून को संकूल स्तर पर सभी विद्यालयों के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- योग एक दिन नहीं, निरंतर करना जरूरी: निदेशक उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योग ओलंपियाड...