कटिहार, मई 17 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में नामांकन और शुल्क वसूली को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग अब सख्त हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने अथवा बिना रसीद पैसे वसूलने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- शुल्क वृद्धि के नाम पर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाले विद्यालय प्रबंधनशिक्षा विभाग की सख्ती हाल के दिनों में अभिभावकों की ओर से लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ विद्यालयों में नामांकन के दौरान निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही है। कई मामलों में अभिभावकों को रसीद तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। इसके अलावा ...