आरा, अप्रैल 12 -- -मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी में सुधार के लिए स्कूलों का होगा निरीक्षण -स्कूलों की ओर से मेनू का पालन नहीं किये जाने पर इसे गड़बड़ी मानी जायेगी आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में बच्चों को दिये जाने वाले दोपहर के भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गयी थी। इस दौरान उनके ओर से यह बताया गया था कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है। इस योजना के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। लेकिन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी हो रही है। यह अत्यन्त खेदजनक है। मध्याह्न भोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.