बेगुसराय, जुलाई 27 -- भगवानपुर। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय के निर्देश पर भगवानपुर प्रखंड के प्रारंभिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सोमवार को 'मंडे मेगा क्विज' का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। क्विज का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जगाना और शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि करना है। इसके लिए 40 मिनट का समय निर्धारित था। इसमें हिंदी,गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान व समसामयिक विषयों से प्रश्न विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग पूछे गए। विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...