स्कूलों में ब्लैक बोर्ड के बजाय क्यूआर कोड से पाठ पढ़ेंगे बच्चे
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- झारखंड में स्कूली शिक्षा को अधिक रोचक, सरल और डिजिटल माध्यमों से जोड़ने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। राज्यभर के स्कूलों में पठन अभियान 2026 के तहत मेरे शब्द-मेरी कहानी विषय पर आधारित क्यूआर कोड आधारित स्टोरी वॉल गतिविधि का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत को विकसित करना और पठन प्रक्रिया को एक आनंददायक अनुभव बनाना है, ताकि शिक्षा पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीकी स्वरूप को अपना सके। इस विशेष गतिविधि के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में विभिन्न कहानियों और चित्रों वाले क्यूआर कोड प्रदर्शित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- ब्लैक बोर्ड नहीं, अब क्यूआर कोड से पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे इन कोड को दीवार पर चिपका दिया जाएगा। शिक्षक अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इन क्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.