शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- मीरानपुर कटरा। श्री चेतराम सिंह इंटर कॉलेज और श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में कैनकिड्स संस्था ने बाल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रोजेक्ट मैनेजर शशांक पटेल ने बच्चों में कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में बच्चों में कैंसर के मामले देश में सर्वाधिक हैं, जबकि केवल 44 प्रतिशत मरीजों का उपचार हो पाता है। उन्होंने कहा कि समय पर लक्षणों की पहचान और उपचार से असमय मृत्यु को रोका जा सकता है। लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में दोनों कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...