कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद कटिहार जिले के विद्यालयों में बालिकाओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जारी निर्देश में विद्यालयों में छात्राओं के लिए साफ-सुथरे शौचालय एवं वॉशिंग सुविधाएं, सेनेटरी सामग्री की उपलब्धता, सेनेटरी वेस्ट के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था तथा मासिक धर्म और किशोरावस्था से जुड़ी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा गया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों...