हल्द्वानी, फरवरी 20 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। लामाचौड़ क्षेत्र के पीपलपोखरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को स्कूल परिसर में सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। वहीं वन विभाग पांच सोलर लाइट क्षेत्र में लगाएगा। बीते 15 फरवरी को आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान बोले हल्द्वानी के तहत क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए सिस्टम ने व्यवस्था में सुधार को कदम उठाए हैं। ये थी दिक्कत पीपलपोखरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र एक ही परिसर में संचालित होते हैं। यहां पर बीते 12 फरवरी को विद्यालय परिसर से महज डेढ़ किमी की दूरी पर बाघ ने एक महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.