कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अब स्कूल परिसर और अधिक सुविधाजनक व संवेदनशील बनाया जाएगा। मासिक धर्म के दौरान छात्राओं को होने वाली असुविधा, झिझक और अनुपस्थिति कम करने के उद्देश्य से कटिहार जिले के सभी विद्यालयों में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत सैनिटरी नैपकिन, अतिरिक्त ड्रेस, डिस्पोजेबल बैग और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को इस योजना को लागू करने का आदेश दिया है। कटिहार जिले में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- अब स्कूलों में होगा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर योजना का मकसद छात्राओं को सम्मानजनक, सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.