शाहजहांपुर, मार्च 20 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही फर्श पर बैठकर पढ़ाई करने से राहत मिल सकती है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों के लिए बेंच उपलब्ध कराने की पहल शुरू की गई है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव के अनुसार जिले के 2700 से अधिक प्राइमरी स्कूलों में बेंच उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी तक इन स्कूलों में बच्चे कड़कड़ाती ठंड, भीषण गर्मी या बारिश के मौसम में भी जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इससे न केवल उन्हें असुविधा होती है, बल्कि पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। बेंच उपलब्ध होने से बच्चों को बैठने के लिए बेहतर और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। लंबे समय से अभिभावक और शिक्षक इस मांग को उठा रहे थे, जिसे अब विभाग ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा व्यवस्था...