पटना, अप्रैल 23 -- बढ़ती गर्मी और लू से बच्चों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव एक्शन प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में अब वाटर बेल बजाई जाएगी। इस घंटी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे निश्चित अंतराल के बाद नियमित रूप से पानी पीते रहें, जिससे उनमें डिहाइड्रेशन और लू के प्रभाव से बचाव हो सके। इसके साथ ही स्कूलों में अब खेल पीरियड को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। तेज धूप और अत्यधिक गर्मी को देखते हुए मैदान में किसी भी तरह के खेल का आयोजन करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : स्कूलों के समय में बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.