स्कूलों में बच्चों को संगीत और कला की दी जा रही है शिक्षा
गया, मई 21 -- टिकारी और कोंच प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने तथा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जा रही है। बीईओ डॉ. अभय रमन के नेतृत्व में स्कूलों में बच्चों को संगीत और कला की शिक्षा भी दी जा रही है। इसके तहत बीईओ लगातार विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत मखपा उच्च विद्यालय टिकारी, महिला उच्च विद्यालय कोंच, गांधी उच्च विद्यालय कोंच और राज इंटर कॉलेज टिकारी समेत कई विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पहल का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ उनकी छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारना है।विद्यालयों में पढ़ाई के साथ संगीत और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को जोड़ने से बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ी है। बच्चों को पठन साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.