अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गौ सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में जनपद के समस्त विद्यालयों में गौ-आधारित जीवन शैली एवं नशा मुक्त भारत अभियान लागू करने की मांग की है। संस्थान के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार सालों से बेसहारा गोवंशो के संरक्षण और गौ आधारित जीवन शैली को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। बीते एक वर्ष से इसमें नशा मुक्त भारत को जोड़कर एक विशेष अभियान चला रही है। गौ आधारित जीवन शैली-नशामुक्त भारत अभियान यात्रा भी चलाया जा रहा है। कहा कि गौ बचेगी तो देश बचेगा के संकल्प के साथ संस्था ने दो मांगें रखी हैं। पहली सभी प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में करुणा मण्डल बनाकर हर माह 30 मिनट का जागरूकता कार्यक्रम ...