बेगुसराय, मार्च 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। 'सुरक्षित शनिवार' अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान बच्चों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें। नावकोठी मध्य विद्यालय में आयोजित चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को चमकी बुखार (एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह गंभीर बीमारी मुख्य रूप से 1 से 10 वर्ष तक के बच्चों को प्रभावित करती है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। उन्होंने इसके प्रमुख लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अचानक तेज बुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.