स्कूलों में बच्चों के हितों में कार्य करें शिक्षक:नवागत बीएसए
हाथरस, जून 4 -- ललितपुर जनपद से तबादला होकर आए बीएसए ने बुधवार दोपहर को कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों ने बीएसए को बुके व माला पहनाकर स्वागत किया। बीएसए ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार कार्य किया जाएगा। ललितपुर बीएसए रणवीर सिंह का तबादला पिछले दिनों शासन स्तर से बीएसए हाथरस के पद किया गया। कई दिनों से बीएसए के आगमन का इंतजार खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा कर्मचारी कर रहे थे। बुधवार दोपहर को बीएसए कार्यालय पहुंच गए। जहां खंड शिक्षा अधिकारियों के अलावा जिला समन्वयक व कर्मचारियों ने बुके देकर बीएसए का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- नए डीआईओएस चंद्र शेखर ने पदभार संभाल नवागत बीएसए ने कार्यालय में चल रही गतविधियों के बारे में जानकारी संबंधित लिपिक व जिला समन्वयकों से ली।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.