गुड़गांव, अगस्त 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को अब डिजिटल रिकॉर्ड से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जिन बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाती रहेगी, उनका डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए बच्चों की आभा आईडी बनाने और उसे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से जोड़ने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। योजना के तहत स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आभा क्यूआर स्कैनर प्रदर्शित किए जाएंगे। इन स्कैनर के माध्यम से संबंधित बच्चों की आभा आईडी बनाने और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को केवल कागजी रि...