मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता स्कूलों में फैटी लिवर वाले बच्चों की पहचान होगी। वाई स्माइल (यंग-स्ट्रॉन्गर इंडिया थ्रू ए मिलियन हेल्थ-एजुकेटेड स्टूडेंट्स) कार्यक्रम की सभी सीबीएसई स्कूलों में शुरुआत की गई है। इसके लिए सीबीएसई और नई दिल्ली स्थित लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान ने पहल की है।

जांच का विवरण सीबीएसई स्कूलों में 11 से 17 साल के बच्चों की जांच होगी। स्कूलों को इसको लेकर निर्देश दिया गया है। जांच कराने से पहले अभिभावकों से सहमति ली जाएगी। इसमें अभिभावकों या स्कूलों पर किसी भी तरह का वित्तीय भार नहीं पड़ना है। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि इससे जोड़ने के लिए स्कूल प्राचार्यों को विज्ञान संस्थान की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित कर ट्रेनिंग भी दी गई है। यह कार्यक्रम तीन-तीन महीने के बैचों में चलाया जा...