भभुआ, अप्रैल 9 -- शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन, उपस्थिति, एमडीएम और योजनाओं की हुई गहन समीक्षा कस्तूरबा विद्यालयों के बेहतर संचालन, अतिक्रमित भूमि सर्वे और औचक निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिले में संचालित शिक्षा संबंधी योजनाओं, विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान विद्यालयों में नामांकन, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाएं, म...