लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

बेसिक शिक्षा विभाग का नया कदम मोबाइल के अत्याधिक प्रयोग की लत छुड़ाने व पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नया कदम उठाने जा रहा है। यूपी के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अब टॉप-5 स्टूडेंट रीडर्स चुने जाएंगे। वहीं विद्यालयों में रीडर ऑफ वीक भी चुने जाएंगे। स्कूलों में प्रोफेशनल कोच की मदद ली जाएगी। यह छात्रों को खेल व कला में पारंगत बनाएंगे।

शिक्षाधिकारियों की बैठक बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी से संबंधित बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करने के लिए उन्हें खेल, आत्मरक्षा, कला एवं क्राफ्ट जैसी गतिविधियों में रूचि के अनुसार आगे बढ़ाया जा...