रांची, फरवरी 11 -- रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बुधवार से जिले के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में प्री एसए-2 परीक्षा शुरू हुई। कक्षा 1 से 7 तक के लगभग 1.65 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जो 18 फरवरी तक चलेगी। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि पहले दिन 90% से अधिक उपस्थिति रही। जैक की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर आयोजित इस टेस्ट के आधार पर कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी। आगामी 20 फरवरी को अभिभावक-शिक्षक बैठक में परिणाम घोषित किए जाएंगे। साथ ही, कक्षा 8 के लिए भी विशेष प्रैक्टिस सेट संचालित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...