स्कूलों में पौधरोपण के दौरान स्थानीय प्रजातियों को दी जाएगी प्राथमिकता
नई दिल्ली, जून 4 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के सरकारी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक सभी ईको क्लब स्कूल परिसर या आस-पास के सामुदायिक क्षेत्रों में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के साथ पौधरोपण गतिविधियां आयोजित करेंगे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में पौधरोपण के लिए स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, स्कूलों में कम से कम 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निदेशालय ने स्कूलों में जागरुकता अभियान चलाने, ग्रीन पैच बढ़ाने और वायु प्रदूषण कम करने पर विशेष जोर दिया है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूलों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन इसके अलावा पोस्टर, पेंटिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.