प्रयागराज, अप्रैल 15 -- बच्चों को स्कूल छोड़ते और वहां से लाते वक्त स्कूलों के बाहर खड़े बेतरतीब वाहनों से लगने वाले जाम पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सख्त निर्देश दिया है। कहा है कि सभी विद्यालय अपने पार्किंग स्थल में ही वाहनों को खड़ा कराएं, अगर कोई वाहन सड़क पर खड़ा पाया गया और इससे जाम लगा तो कार्रवाई की जाएगी। एक अप्रैल से स्कूलों के खुलने के बाद बाहर सड़क पर जाम लग रहा है। बड़े स्कूलों के बाहर सड़क पर चार पहिया वाहनों के साथ ही वैन, टेंपो, बस खड़ी कर दी जाती हैं। इससे जाम लग रहा है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि विद्यालय की निर्धारित पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया जाए। जिससे बच्चे सुरक्षित उतरें और सुरक्षित बैठें। बच्चों की सुरक्षा का मामला है, ऐसे में विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य व्यक्तिगत रूप से इसके लिए जिम्मेदार होंगे।...