आजमगढ़, नवम्बर 28 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय स्टेशन रोड एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाफ़रपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने क्लास रूम में जाकर छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं से पढ़ाई-लिखाई एवं मिड डे मील के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने किचन में जाकर मिड डे मिल में बनने वाले चावल की गुणवत्ता भी परखी। इस दौरान छात्राओं ने बताया कि मिड डे मील की गुणवत्ता अच्छी है। मेन्यू के अनुसार पर्याप्त मात्रा में बच्चों को भोजन दिया जाता है। छात्रों ने बताया कि सप्ताह में प्रत्येक दिन बदल-बदलकर खाना, फल एवं दूध आदि दिया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.