स्कूलों में पहुंचेगी आंगनबाड़ी की कक्षा, 15 अगस्त तक पूरी होगी शिफ्टिंग
कन्नौज, अगस्त 9 -- कन्नौज। तीन से छह वर्ष के बच्चों को स्कूली माहौल में शुरुआती शिक्षा देने के लिए जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को परिषदीय विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों से 200 मीटर की परिधि में गैर-विभागीय भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित कर 15 अगस्त तक विद्यालय परिसरों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक हर्षिता माथुर और महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बीएसए और जिला कार्यक्रम अधिकारी को संयुक्त रूप से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
स्थानांतरित करने की प्रक्रिया निर्देशों के मुताबिक स्थानांतरण के बाद इन केंद्रों को विद्यालय परिसर में बाल वाटिका के रूप में संचालित किया जाएगा। बाल वाटिका में बच्चों को केवल पढ़ाई तक सीमित रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.