स्कूलों में परिचारी की प्रोन्नति को औपबंधिक वरीयता सूची जारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीयकृत स्कूलों में परिचारी की प्रोन्नति को लेकर औपबंधिक वरीयता सूची जारी कर दी गई है। डीपीओ स्थापना ने इसे लेकर निर्देश दिया है। डीपीओ ने कहा है कि अगर निर्धारित योग्यता रखने के बाद भी सूची में किसी का नाम नहीं है तो वह साक्ष्य के साथ अपना नाम देंगे। सभी बीईओ और प्रधानाध्यापक को इसे लेकर निर्देश दिया गया है। राजकीयकृत उच्च विद्यालयों में कार्यरत कार्यालय परिचारी की प्रोन्नति को लेकर निर्देश दिया है कि जिनका नाम सूची में नहीं है, वे संबंधित आवेदन 11 जुलाई तक स्थापना कार्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद उनका दावा मान्य नहीं होगा। यह भी पढ़ें- नामांकन की इंट्री में लापरवाही, 47 एचएम से जवाब-तलब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.