शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अहम पहल की है। अब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को शुरुआत से ही अपनी सुरक्षा से जुड़े जरूरी विषय सिखाए जाएंगे। पहली बार अकादमिक कैलेंडर में पाक्सो एक्ट को शामिल किया गया है, जिससे बालिकाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक बन सकें। जिले के करीब तीन लाख स्कूली बच्चों में करीब दो लाख बालिकाओं को इस पहल का सीधा लाभ मिलेगा। स्कूलों में उन्हें उनकी उम्र के अनुसार सरल और संवेदनशील तरीके से "गुड टच-बैड टच", निजी सीमाएं, और किसी भी अनुचित व्यवहार की पहचान करना सिखाया जाएगा। बालिकाओं को यह भी समझाया जाएगा कि उनके पास शिकायत करने का पूरा अधिकार है और कानून उनके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.