बुलंदशहर, जून 25 -- एक माह के इंतजार के बाद गुरुवार सुबह जब बच्चे बेसिक स्कूलों के गेट पर पहुंचे तो हाथों में फूल और चंदन के टीके की थाली लिए देख वह गदगद हो गए। स्कूल खुलने पर यह बच्चों के लिए एक भावुक पल था, फूलों से स्वागत होते देख नौनिहाल खुशी से झूम उठे। सुबह से ही जिले के सभी 16 ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक को बच्चों के स्वागत के लिए सजाया गया था। सिकंदराबाद गुलावठी, बुलंदशहर नगर व ग्रामीण, खुर्जा सहित अन्य सभी ब्लॉकों के स्कूलों में शिक्षक सुबह निर्धारित समय पर पहुंच गए थे और इसके बाद ड्रेस में सजी बच्चों की टोलियों का आगमन हो गया था स्कूल को सजा देखकर बच्चे भी खुशी से झूम उठे। शिक्षकों ने बच्चों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और माथे पर रोली चंदन का टीका लगाया। बच्चों को टॉफिया व चॉकलेट खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। इसक...