स्कूलों में नॉट वाली टाई के स्थान पर दूसरे विकल्प तलाशे जाएंगे
गुड़गांव, जुलाई 13 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्दी (यूनिफॉर्म) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एचएससीपीसीआर) ने पारंपरिक नॉट वाली टाई को हटाकर सुरक्षित विकल्प अपनाने की एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने शिक्षा विभाग और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पत्र भेजकर सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इस व्यवस्था को लागू करने की सिफारिश की है। आदेश लागू होने के बाद इसका असर गुरुग्राम जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों सहित सीबीएसई तथा हरियाणा बोर्ड से संबद्ध उन सभी स्कूलों पर पड़ेगा, जहां यूनिफॉर्म में नॉट वाली टाई अनिवार्य है। आयोग की यह पहल दो जुलाई को भिवानी जिले के फूलपुरा गांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद सामने आई है। तीसरी कक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.