सोनभद्र, जुलाई 15 -- घोरावल। विकास खण्ड घोरावल के न्यायपंचायत लहास के सभी शिक्षकों की संकुल बैठक मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय करसोता में हुई। बैठक विभागीय बिंदुओं पर शिक्षकों से वार्ता की गई। इस दौरान शिक्षकों संग स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, पौधरोपण समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सभी विद्यालयों को स्कूल चलो अभियान रैली निकाल अभिभावकों को स्कूलों में बच्चों को भेजने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। वहीं शिक्षकों ने भी डीबीटी, नामांकन एवं अन्य ऑनलाइन कार्यों में आ रही समस्याओं से एआरपी ओमप्रकाश एवं शिक्षक संकुलों को अवगत कराया। इस मौके पर अवधेश, दिवाकर तिवारी, हिमांशु मिश्र, प्रद्युम्न, प्रभाशंकर मिश्र, श्याम नारायण, कमला, आबिद अली, रमेश मिश्रा, अनीता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.