बेगुसराय, अप्रैल 10 -- भगवानपुर। सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक में छह से 14 आयुवर्ग के बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए 30 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलेगा।क्षेत्र के ऐसे सभी बच्चे जिनकी उम्र छह वर्ष है या अगले छह माह में छह वर्ष पूरी कर लेंगे, उनका स्कूलों में नामांकन कराया जाएगा। शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने के लिए शिक्षक भी घर-घर जायेंगे।छह से 14 आयुवर्ग के बच्चों को उनके उम्र के आधार पर कक्षाओं में नामांकन कराने का अभियान एक अप्रैल से चल रहा है। यह अभियान अप्रैल के अंतिम तारीख तक चलेगा। इस बाबत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य - सचिव ने पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक अपने स्कूल में पदस्थापित शिक्षकों के बच्चों के नामांकन की जिम्मेदारी सौंपेंगे। शिक्षक, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्...