स्कूलों में नशामुक्ति अभियान को लेकर सख्ती
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- भगवानपुर। जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के तीन वर्षीय कार्ययोजना (2026-29) के क्रियान्वयन को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।जारी पत्र के अनुसार, अभियान के तहत सभी संबंधित संस्थानों के आसपास 500 मीटर के दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र घोषित कर सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ ही संस्थानों में छात्रों के लिए शिविर आयोजित करने तथा स्वैच्छिक चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य किया जाएगा।निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण संस्थानों में प्रवेश करने वाले छात्र की स्क्रीनिंग होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.