हापुड़, अप्रैल 5 -- जनपद के पब्लिक स्कूलों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। नए सत्र के शुरू होते ही एडमिशन की भागदौड़ तेज हो गई है। वहीं, स्कूलों के महंगे कोर्स ने अभिभावकों का बजट बिगाड़ दिया है।एक अप्रैल से जनपद के पब्लिक स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हो गया है। सत्र शुरू होते ही स्कूलों में एडमिशन की भागदौड़ तेज हो गई है। अभिभावक अपने बच्चों का स्कूलों में पहुंचकर दाखिले करा रहे हैं। किताब कापी लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ शहर की दुकानों पर पहुंच रही है। इस बार भी बच्चों के महंगे कोर्स ने अभिभावकों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। जिस कारण अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...