मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत बुधवार को उत्सवी माहौल में हुई। बच्चों के चेहरे पर खुशी, हाथों में नई किताबें और स्कूल परिसरों में गूंजती हंसी ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। कहीं तिलक लगाकर स्वागत हुआ, तो कहीं मिठाइयां बांटी गईं और आरती उतारी गई। पहली बार स्कूल पहुंचे छोटे बच्चों से लेकर अगली कक्षा में जाने वाले छात्रों तक, हर किसी में नई उम्मीद और उत्साह साफ दिखा। अभिभावक भी अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षकों के साथ मिलकर इस नए सफर की शुरुआत को खास बनाया। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा संचालन शुरू हो गया है। इस बार स्कूलों में बच्चों का स्वागत खास अंदाज में किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय बन गया। नए दाखिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.