कटिहार, अप्रैल 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को सुचारु बनाए रखने के लिए रसोइया-सह-सहायक के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्कूल में रसोइया की कमी के कारण बच्चों के भोजन पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके लिए रिक्त पदों पर समयबद्ध चयन का निर्देश जारी किया गया है। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय के निदेशक विनायक मिश्र ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान एक्सक्लुसिव- विद्यालयों के संसाधन केंद्र संबंधी कार्यो में कटिहार में तेज होगी रफ्तारचयन प्रक्रिया के निर्देश निर्देश में कहा गया है कि जहां कार्यरत रसोइया-सह-सहायक की आयु 60 वर्ष पूरी होने वाली है, वहां समय रहते नए रसोइया का चयन किया जाए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.