विकासनगर, अप्रैल 30 -- बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। द एनफील्ड स्कूल तथा सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ में विशेष आयोजन कर विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध के आदर्शों और श्रम के महत्व से अवगत कराया गया। द एनफील्ड स्कूल, विकासनगर में प्रातकालीन सभा के दौरान बुद्ध जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भगवान बुद्ध के जीवन, उपदेशों और आदर्शों पर अपने विचार साझा किए। शिक्षिका रेखा चावला ने अपने संबोधन में बुद्ध के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए शांति, सत्य और अहिंसा के महत्व को समझाया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने प्रेरणादायक प्रसंगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.